खाना छोड़ने की बजाए खाएं ये 7 चीजें, तेजी से कम होगा वजन

खाना छोड़ने की बजाए खाएं ये 7 चीजें, तेजी से कम होगा वजन

सेहतराग टीम

वजन बढ़ने की परेशानी मानो अब हर तीसरे व्यक्ति को है। हर कोई वजन कम करने के लिए पूरी लगन से कोशिश करता है। बहुत सारे लोग एक अच्छा डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग होते हैं जो या तो कम खाते हैं और या एक बार का खाना नहीं खाते हैं। ऐसा करने से वजन कम होने के चांसेस तो बढ़ जाते हैं या वजन कम भी हो जाए, लेकिन शरीर के कमजोर होने और रोगी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बताएंगे जिनके सेवन से आपको सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ कैलोरी की मात्रा कम होने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। अब अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इनके बारे जान लीजिए।

पढ़ें- इन 6 नियमों को अपना लें, आसानी से कम कर पाएंगे वजन

सलाद

सलाद सभी जरूरी  विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को क करने में मदद मिलती है। यह जल्दी पच जाती है, जिससे शरीर व पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है। आप अपनी मनपसंद सब्जियों के अलावा, ताजे फल, सोयाबीन, अंकुरित अनाज, भीगे या उबले चने, पनीर, टोफू आदि से तैयार सलाद खा सकते हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन बढ़ने की परेशानी से मुक्ति मिलती है।

दाल

कम मसाले और तेल में बनी दाल का सेवन करने से सेहतमंद होने के साथ वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मूंग दाल का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प है। वसा की मात्रा कम होने और विटामिन, प्रोटीन, फाइबर आदि तत्व अधिक होने से रोजाना डिनर में 1 कटोरी दाल खाने की सलाह दी जाती है।

पनीर

पनीर में प्रोटीन का उचित स्त्रोत होता है। रात में इसका सेवन आपको वजन करने में काफी मदद करता है। लेकिन इसे कच्चा या कम मसाले डालकर स्नैक्स के रूप में खाएं। अगर आप इसे शाही या कढ़ाही पनीर के रूप में खाते हैं तो वजन कंट्रोल होने की बजाय बढ़ेगा।  

क्विनोआ

इसे आप डिनर में सब्जी या सलाद के साथ मिक्स कर खा सकते हैं। क्विनोआ में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन आदि पोषक तत्ल उचित मात्रा में होने से शरीर का बीमारियों बचाव रहता है। साथ ही हेल्दी तरीके से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सूप

रात के समय में 1 कटोरी सूप पीना सेहत के साथ वजन को कंट्रोल में रखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप अपनी मनपसंद सब्जियों से तैयार कर सकते हैं। ऐसे में यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होगा। इसे बनाने के लिए अपनी फेवरेट सब्जियों और थोड़े पानी को कुकर डालकर 2-3 सीटी बजाए। फिर इसे मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें। साथ ही नींबू के रस की कुछ बूंदे,, नमक और काली मिर्च मिक्स करें। आपका सूप बनकर तैयार है। इसे पीने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। यह शरीर को हाइड्रेट के साथ पचाने में भी आसान होता है।

इडली

आप रागी, ओट्स से तैयार इडली का भी सेवन कर सकते हैँ। अगर आप चावल की इडली खाना चाहते हैं तो इसके लिए ब्राउन राइस का इस्ते माल करना बेस्ट रहेगा। साथ ही इसमें अपने मनपसंद सूखे मेवे डालकर इसकी पौष्टिकता बढ़ा सकती है। अगर आप इसे सांभऱ के साथ खाना चाहती है तो इसके लिए उसमें सब्जियां ज्यादा और तेल व मसालों का इस्ते माल कम करें।

ग्रिल्ड चिकन या फिश

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए ग्रिल्ड चिकन या फिश भी फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक मात्रा में होेने से शरीर में इसकी क मी नहीं होती है। साथ ही पचने में देर लगाता है। ऐसे में ओवर इटिंग की परेशानी से राहत मिलती है। इसलिए रात को डिनर में ग्रिल्ड चिकन या फिश का सेवन करना बेहतर ऑप्शन है।

 

इसे भी पढ़ें-

मोटापा घटाने के लिए कमाल की आयुर्वेदिक ड्रिंक

बाहर निकलते पेट को अंदर करेगा ये देशी काढ़ा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।